JEE Mains 2023 Result Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से बहुत जल्द ही अपनी वेबसाइट पर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट घोषित करेगी। जेईई मेन 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एजेंसी ने 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा आयोजित की थी।
इसके लिए अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। उम्मीद है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपरोक्त परीक्षा परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि जेईई मेन रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाने वाले जेईई मेन्स रिजल्ट के साथ टॉपर्स, पर्सेंटाइल, कट-ऑफ मार्क्स और अन्य विवरण जारी करेगी। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
JEE Mains 2023 Result: जेईई मेन्स रिजल्ट कैसे और कहां चेक करें?
जेईई की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
'जेईई मेन 2023 रिजल्ट' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपनी ब्रांच दर्ज करें और सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद जेईई मेन 2023 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जेईई मेन 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसे सेव कर लें।
JEE Mains 2023 परिणाम: मार्किंग स्कीम
जेईई मेन्स के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अनुत्तरित और समीक्षा के लिए चिह्नित उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन यानी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सही उत्तर देने पर चार अंक मिलेंगे और गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाएगा।
