JEE Main 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2023 सेशन 1 के एडमिट कार्ड को जारी करेगी। जेईई मेन 2023 पीडीएफ के सूचना बुलेटिन के अनुसार, हॉल टिकट जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने वाले हैं। एक बार रिलीज किए जाने के बाद, जेईई मेन सेशन 1 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in की मदद से उपलब्ध होगा। जेईई एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों के पास एप्लिकेशन आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन पास में होना चाहिए।
जेईई मेन 2023 जनवरी सेशन की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली है। इन डेट्स से पहले ही कुछ समय बाद प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। यहां पर एग्जाम से जुड़ी कुछ जरूरी डेट्स को चेक कर सकते हैं।
JEE मेन 2023 परीक्षा: जरूरी डेट्स
एग्जाम सिटी की घोषणा: जनवरी 2023 का दूसरा सप्ताह
एडमिट कार्ड डाउनलोड: जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह
परीक्षा की डेट: 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी 2023
JEE मेन 2023 एडमिट कार्ड: डाउनलोड करने के स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें।
- जेईई मेन प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- हॉल टिकट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईई मेन 2023 का पहला सत्र 24 जनवरी से 31 जनवरी तक और जेईई मेन 2023 का दूसरा सत्र 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन सत्र 2 के लिए उम्मीदवार 7 फरवरी से 7 मार्च 2023 के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
