एजुकेशन

BHEL में नौकरी पाने का शानदार मौका, 415 पदों पर होगी भर्ती, जानें फीस और चयन प्रक्रिया

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने Supervisory Trainee और Executive Trainee के कुल 415 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार BHEL की careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Image

BHEL Recruitment 2026 Notification Pdf

BHEL Recruitment 2026 Notification Pdf: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियरिंग और सुपरवाइजर पदों पर नौकरी का मौका दिया है। कंपनी ने Supervisory Trainee और Executive Trainee के कुल 415 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

BHEL Recruitment 2026 Last date to Apply: आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2026 तय की गई है। वहीं, भर्ती परीक्षा 27 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी? BHEL Vacancy 2026

BHEL की इस भर्ती में दो तरह के पद शामिल हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवैकेंसी
Engineer/Executive Trainee200
Supervisory Trainee215
कुल पद415

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन? BHEL Recruitment 2026 Selection

सुपरवाइजरी ट्रेनी पद के लिए चयन दो चरणों में होगा। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए दोनों चरण पास करना जरूरी है।

वहीं, इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी।

दोनों पदों की परीक्षा में सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC और ST वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 30 प्रतिशत रखे गए हैं।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस? BHEL Recruitment 2026 Fees

सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1,072 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए फीस 472 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है।

BHEL Recruitment 2026 Apply Online

1. सबसे पहले careers.bhel.in वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर Careers सेक्शन खोलें।

3. संबंधित पद के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

4. रजिस्ट्रेशन पूरा करके आवेदन फॉर्म भरें।

5. जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करें।

6. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें।

7. फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

जरूरी तारीखें - BHEL Recruitment 2026 Date
भर्ती से जुड़ी जानकारीतारीख
आवेदन शुरू25 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख28 दिसंबर 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा27 जनवरी 2027

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी जरूर जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article