एजुकेशन

JEE Main 2023: ओपन हुआ जेईई मेन्स एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 13, 2023, 02:56 PM IST

JEE Main 2023 Session 1 Application Form Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन्स 2023 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए एप्लीकेशन करेक्शन लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य के जनवरी सत्र के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे यहां दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

Image

जानें कब आएंगे Jee Mains 2023 एडमिट कार्ड

JEE Main 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2023 सत्र 1 आवेदन फार्म सुधार विंडो आज 13 जनवरी, 2023 को खोल दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य के जनवरी सत्र के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे JEE Main 2023 Session 1 application form correction window के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाने की जरूरत है। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2023 सुधार विंडो 14 जनवरी, 2023 की रात 11:50 बजे तक संशोधन के लिए सक्रिय रहेगी। इसके बाद, ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह के सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि यह उम्मीदवारों को किसी भी कठिनाई से बचने के लिए दी जाने वाली एक सुविधा है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी से सुधार करें, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

जेईई मेन 2023 सत्र 1 के आवेदन फॉर्म में कैसे बदलाव करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर Correction in particulars of the Online Application Form of Joint Entrance Examination (Main) – 2023 Session 1 नाम के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपने विवरण जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

स्टेप 4: फॉर्म को एक्सेस करने के बाद आप उसमें बदलाव कर सकते हैं।

चरण 5: आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

कब आएंगे जेईई मेंस एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगी। सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी किया जाएगा और एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

कब होगी जेईई मेंस परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा 2023 का जनवरी सत्र 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article