Dharmendra Fights: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र सबके प्यारे थे। उनसे जो एक दफा मिल लेता था, वो उनका फैन बन जाता था। हालांकि वो इंडस्ट्री में अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते थे। ऐसे कई मौके आए जब धरम पाजी का पारा चढ़ा और सामने वाले के पसीने निकल गए। अपनी आज की इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी ऐसी ही 5 लड़ाइयों के बारे में बताएंगे, जो उनके जाने के एक साल बाद भी फेमस हैं।
फिल्मी मैगजीन को पढ़ें तो पता चलता है कि जब धरम पाजी फिल्म काजल की शूटिंग कर रहे थे तब राजकुमार ने उनसे कुछ मजाक कर दिया था। ये धरम पाजी को पसंद नहीं आया और बात यहां तक बढ़ गई कि उन्होंने राजकुमार का कॉलर पकड़ लिया। बाद में मीना कुमार और बाकी लोगों ने दोनों को अलग किया और हाथापायी होने से बच गई। सालों बाद दोनों दोस्त जरूर बन गए लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों में ये किस्सा काफी फेमस हुआ।
80 और 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड ने बॉलीवुड को खूब निशाना बनाया। बाकी कलाकारों की तरह ही धर्मेंद्र को भी खूब धमकी भरे कॉल आए लेकिन वो किसी के सामने झुके नहीं। निर्देशक-निर्माता सत्यजीत पुरी के अनुसार, धरम पाजी ने अंडरवर्ल्ड को भी नहीं छोड़ा और जमकर सुनाई। ये धरम पाजी का खौफ भी था, जिसने अंडरवर्ल्ड को देओल परिवार से दूर ही रखा।
धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी करने का फैसला लिया तो बॉलीवुड में तो उनके कुछ दुश्मन पैदा हो ही गए लेकिन घर पर भी उन्हें लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी। वो पहले से शादीशुदा थे और उनके नन्हे बच्चे भी थे। हालांकि दिल के आगे धरम पाजी ऐसा हीरे कि परिवार और बॉलीवुड से लड़ने को उतारू हो गए।
सुभाष घई जब अपने करियर की पीक पर थे तब कई बड़े स्टार्स के साथ उनकी अनबन हुई। इनमें धरम पाजी भी शामिल रहे। बताया जाता है कि फिल्म क्रोधी की शूटिंग के दौरान धरम पाजी और सुभाष घई में तनातनी हो गई। ये बात इतनी बढ़ गई कि निर्माता रंजीत विर्क को बीच में आना पड़ा और दोनों की सुलह करानी पड़ी।
धरम जी को शराब पीने का बहुत शौक था। एक दफा जब वो घर पर पीकर आए तो उनके नौकर से कुछ गलती हो गई। इस पर उन्होंने नौकर को कुछ गाली दे दी, जिसके बारे में उनकी मां को पता चल गया। बस फिर क्या था उनकी मां ने उनकी काफी डांट लगाई और आखिर में नौकर से धरम पाजी को माफी मांगनी पड़ी।