अगर आप पहली बार क्रूज ट्रिप का अनुभव लेना चाहते हैं, तो Cordelia Cruises के साथ मुंबई से गोवा का सफर अच्छा विकल्प है। इस यात्रा में समुद्र के बीच समय बिताने के साथ गोवा पहुंचकर वहां के समुद्र तट और स्थानीय जगहें घूम सकते हैं। दिसंबर 2026 में 4 से 7 दिसंबर और 18 से 21 दिसंबर के बीच ऐसी क्रूज ट्रिप्स प्लान कर सकते हैं।
अगर आपको नीला समुद्र और खूबसूरत द्वीप पसंद हैं, तो लक्षद्वीप क्रूज का विकल्प देख सकते हैं। इस यात्रा में अगत्ती द्वीप की खूबसूरती देखने का मौका मिलता है। दिसंबर में मुंबई से गोवा होते हुए लक्षद्वीप जाने वाले 5 रात के क्रूज भी निर्धारित हैं।
केरल के कोच्चि से शुरू होने वाला यह क्रूज समुद्र के बीच छुट्टियां बिताने का अच्छा तरीका है। इसमें कवरत्ती और मिनिकॉय जैसे खूबसूरत द्वीपों तक जाने का विकल्प मिलता है। दिसंबर 2026 में 7 से 11 दिसंबर के बीच चार रात की यात्रा निर्धारित है।
अगर आप भारत से बाहर भी समुद्री यात्रा करना चाहते हैं, तो यह विकल्प दिलचस्प हो सकता है। कोच्चि से शुरू होने वाले इस क्रूज में मालदीव की राजधानी माले और श्रीलंका के कोलंबो घूमने का मौका मिलता है। दिसंबर 2026 में 20 से 25 दिसंबर के बीच पांच रात की यात्रा निर्धारित है। इसके लिए पासपोर्ट और जरूरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेजों की जरूरत होगी।
अगर समुद्र के बजाय नदी में क्रूज का अनुभव लेना चाहते हैं, तो असम का ब्रह्मपुत्र रिवर क्रूज चुन सकते हैं। इस सफर में नदी के खूबसूरत नजारे, गांवों की जिंदगी, चाय के बागान और काजीरंगा के वन्यजीव देखने का मौका मिलता है। दिसंबर में 5 से 15 दिसंबर के बीच 10 रात की यात्रा भी निर्धारित है।
गंगा नदी पर लंबी और आरामदायक यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, तो MV Ganga Vilas पर नजर डाल सकते हैं। यह लग्जरी रिवर क्रूज दिसंबर 2026 में 15 से 25 दिसंबर तक कोलकाता से पटना के बीच 10 रात की यात्रा निर्धारित करता है।
इतिहास और शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए हुगली नदी का क्रूज अच्छा विकल्प है। इस यात्रा में कोलकाता और फरक्का के बीच नदी के किनारे बसे पुराने शहरों, ऐतिहासिक इमारतों और बंगाल की संस्कृति को देखने का अवसर मिलता है।