एजुकेशन

JEE Advanced 2027 की नई वेबसाइट लॉन्च के साथ परीक्षा की तारीख भी घोषित, 23 मई को होगा एग्जाम

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi) ने JEE Advanced 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख और जरूरी पात्रता शर्तों की जानकारी भी जारी कर दी गई है।

Image

JEE Advanced 2027 की नई वेबसाइट लॉन्च के साथ परीक्षा की तारीख भी घोषित (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

देश के IITs में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi) ने JEE Advanced 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख और जरूरी पात्रता शर्तों की जानकारी भी जारी कर दी गई है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, JEE Advanced 2027 की परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार) को आयोजित होगी।

परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। हालांकि, परीक्षा के लिए पात्रता की शर्तों को समझना जरूरी है, क्योंकि हर JEE Main क्वालिफाई करने वाला उम्मीदवार JEE Advanced नहीं दे सकता।

JEE Advanced 2027: कौन कर सकता है परीक्षा में शामिल?

JEE Advanced के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • उम्मीदवार का JEE Main 2027 के BE/BTech पेपर में सफल टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों में शामिल होना जरूरी है। इसमें सभी कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल होंगे।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2002 या उसके बाद होना चाहिए।
  • SC, ST और PwD उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी। इनके लिए जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1997 या उसके बाद होनी चाहिए।
  • एक उम्मीदवार लगातार दो साल में अधिकतम दो बार JEE Advanced दे सकता है।
  • उम्मीदवार ने पहली बार 2026 या 2027 में 12वीं या समकक्ष परीक्षा दी हो। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना जरूरी है।
  • 2025 या उससे पहले पहली बार 12वीं की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

IIT में एडमिशन लेने वाले छात्र ध्यान दें

जिन उम्मीदवारों को पहले किसी IIT में JoSAA के नियमों के तहत एडमिशन मिल चुका है, वे सामान्य तौर पर JEE Advanced 2027 में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह नियम उन छात्रों पर भी लागू हो सकता है, जिन्होंने IIT की सीट स्वीकार कर ली थी, भले ही बाद में उन्होंने पढ़ाई जारी नहीं रखी हो। IIT में एडमिशन लेने के बाद जिनका दाखिला रद्द हुआ है, वे भी पात्र नहीं होंगे। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 2026 में पहली बार किसी IIT के प्रिपरेटरी कोर्स में एडमिशन लिया है, वे JEE Advanced 2027 दे सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article