एजुकेशन

JEE Advanced 2024 Registration: जेईई एडवांस्ड के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन, जाने कब होगी परीक्षा

JEE Advanced 2024 Exam Date: जेईई मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स अब जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस साल जेईई एडवांस्ड में 2.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं। जो उम्मीदवार इस साल JEE Advanced 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

जेईई एडवांस्ड 2024 रजिस्ट्रेशन

Photo : Times Now Digital

JEE Advanced 2024 Exam Date: जेईई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 अप्रैल 2024 से शुरू होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल JEE Advanced 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस साल जेईई एडवांस्ड में 2.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं।

जेईई मेन्स सेशन-2 परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल 2024 को जारी हुआ। इस परीक्षा में 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 27 अप्रैल 2024 शाम 5 बजे से 7 मई 2024 शाम 5 बजे तक चलेगी। अब परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

JEE Advanced 2024 Registration ऐसे करें अप्लाई

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Update की लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर JEE Advanced 2024 Application के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के साथ एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर लेलें।
JEE Advanced 2024 Registration यहां डायरेक्ट लिंक से भरें फॉर्म

JEE Advanced Exam 2024 : कब होगी परीक्षा

जेईई एडवांस के लिए जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को होगा। परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसमें पहले पेपर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। इसके बाद 31 मई शाम 5 बजे से आंसर शीट या रिस्पॉन्स शीट जारी होगी।

जारी नॉटिफिकेशन के तहत जेईई एडवांस परीक्षा की आंसर की 2 जून 2024 को जारी हो सकती है। वहीं फाइनल आंसर की और रिजल्ट 9 जून 2024 को जारी हो सकता है। बता दें कि JoSAA Counselling 2024 10 जून 2024 से शुरू हो सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article