एजुकेशन

Jaipur School Time Changed: गर्मी के चलते जयपुर में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे लगेंगी क्लास

Jaipur School Time Changed: मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला जयपुर संदेश नायक ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में परिवर्तन किया है।

Image

Jaipur School Time Changed

Jaipur School Time Changed: राजस्थान में गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला जयपुर संदेश नायक ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में परिवर्तन किया है। जिला कलक्टर ने जयपुर जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएं 27 अप्रेल से सत्रांत तक सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।

9 से 12वीं तक की क्लास उसी समय पर

वहीं समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जयपुर जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला जयपुर संदेश नायक ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में परिवर्तन किया है।

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। केंद्र ने एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 25 अप्रैल से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है, जिसका सीधा असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में देखने को मिल सकता है। कई शहरों में धूलभरी हवा हल्की बारिश या हो सकती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article