एजुकेशन

Jaipur School Time Change: जयपुर में बदली स्कूल टाइमिंग, हीटवेव और भीषण गर्मी का प्रकोप

Jaipur School Time Change: राजस्थान के जयपुर में बढ़ती गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।

Image

जयपुर में बदली स्कूल टाइमिंग (image - chatgpt)

Jaipur School Time Change: मौसम विभाग की ओर से तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना के पूर्वानुमान को देखते हुए, जयपुर जिला प्रशासन ने 22 अप्रैल को प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों का समय बदल दिया है। (Jaipur School Timing News) स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। यह नियम 27 अप्रैल से लेकर गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने तक लागू रहेगा। जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कक्षाओं के संचालन के समय में यह बदलाव किया है, जो जिले भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों और सभी कर्मचारियों के लिए स्कूल का समय, साथ ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों में चल रही किसी भी अन्य परीक्षा का कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा। इन निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी सरकारी या निजी स्कूल के ख़िलाफ नियमों के अनुसार और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

27 अप्रैल से नए शेड्यूल से लगेंगी क्लासेज

यह नया समय 27 अप्रैल से लागू होगा। जिला प्रशासन का कहना है कि तेज गर्मी के कारण बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा था, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

jaipur school time change

जयपुर में बदली स्कूल टाइमिंग

Jaipur School Time Change

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य

अधिकारियों के अनुसार, दोपहर के समय तापमान काफी बढ़ जाता है, जिससे छोटे बच्चों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव करना जरूरी समझा गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को झुलसती गर्मी से बचाना है। सुबह के समय मौसम थोड़ा ठंडा और राहतभरा रहता है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। दूसरी तरफ स्कूलों को पढ़ाई पूरी कराने की भी जिम्मेदारी रहेगी, ताकि किसी बच्चो का सिलेबस न छूटे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article