एजुकेशन

JAC Jharkhand Board Exam 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा, जानें कब है मैथ्स और इंग्लिश का एग्जाम

JAC Jharkhand Board Exam 2024, Jac 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड अधिविद्य परिषद रांची ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। साथ ही डेटशीट भी जारी कर दिया है। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

JAC Jharkhand Board Exam 2024: यहां डाउनलोड करें झारखंड बोर्ड की डेटशीट

JAC Jharkhand Board Exam 2024, Jac 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम ( Jharkhand Board Exam 2024 Date) सूचना है। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची ने बीते दिनों कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी किया था। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक इस बार झारखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के लिए डेटशीट भी जारी कर दिया था।

Jharkhand Board Exam Date 2024: कब है झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं

बता दें इस बार झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 09 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक निर्धारित होगी। जबकि 12वीं की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजकर 20 मिनट तक आयोजित की जाएगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 11 मार्च तक किया जाएगा। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Jac Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024
  1. सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर jac.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें।
  3. यहां JAC Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  4. डेटशीट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jac 10th 12th Exam Date 2024: पास होने के लिए इतने मार्क्स

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलार 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं यदि आफको दो से अधिक विषयों में 33 नंबर से कम अंक आते हैं तो फेल माने जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article