एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared: जारी हुआ झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, डि़जिलॉकर से ऐसे करें चेक

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared On jacresults.com, results.digilocker.gov.in: झारखंड अधिविद्य परिषद आज यानी 31 मई 2025 को कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर (Jharkhand Board 12th Result) दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक (Jharkhand Board 12th Result 2025) कर सकते हैं। इसके अलावा results.digilocker.gov.in पर भी नतीजे देख सकते हैं। यहां देखें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे चेक करें।

Image

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared: यहां डिजिलॉकर से चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared On jacresults.com, results.digilocker.gov.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज यानी 31 मई 2025 को 11 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा (Jharkhand Board 12th Result 2025) रहा है। वहीं रिजल्ट का लिंक 12:30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक (Jharkhand Board 12th Result) कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Jharkhand Board 12th Result 2025

इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 3.5 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिलॉकर के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  • यहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • अब Education सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद Jharkhand Academic Council या Jharkhand State Board चुनें।
  • रिजल्ट और मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jharkhand Board 12th Result 2025 By SMS: एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं।
  2. नया मैसेज टाइप करें।
  3. अब JHA12 <स्पेस> रोल नंबर 56263 पर भेजें।
  4. कुछ ही सेकेंड रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

How To Check JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • jacresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jharkhand Board 12th Result: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article