क्रिकेट

'घर से दूर होने जैसा...', विनोद कांबली का इमोशनल वीडियो वायरल, बताई वृद्धाश्रम की सच्चाई- VIDEO

वृद्धाश्रम से अचानक लापता होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ठाणे के एक वृद्धाश्रम की सुविधाओं के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उनके लापता होने के पहले का बताया जा रहा है।

Image

विनोद कांबली का पुराना वीडियो वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो उनके वृद्धाश्रम से लापता होने के पहले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो ठाणे स्थिति एक वृद्धाश्रम का है, जहां कांबली इन दिनों रह रहे थे। कांबली ने कहा कि उन्हें आश्रम में अच्छी सुविधा मिली है और उनका खूब ख्याल रखा जा रहा।

गौरतलब हो कि 26 सितंबर को वह वृद्धाश्रम से अचानक लापता हो गए। कांबली ने वृद्धाश्रम प्रबंधन से कहा कि वह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं और इसी बात को कहकर वह आश्रम से निकल गए। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे ही नहीं। इस घटना के बाद कांबली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फैंस की बढ़ी चिंता

सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल विनोद कांबली मुंबई स्थित अपने घर पर हैं। वह वृद्धाश्रम से निकलने के बाद सीधे अपने घर चले गए। कांबली के वृद्धाश्रम से निकलने और घर पहुंचने को लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वायरल हुआ पुराना वीडियो

इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। भारत के पूर्व क्रिकेटर ने ठाणे के एक एल्डरली केयर सेंटर से वीडियो बनाया। इस वीडियो में कांबली उस देखभाल के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उन्हें वहां मिलीं। उन्होंने सेंटर की सुविधाओं, खासकर वहां की साफ-सफाई की तारीफ करते हुए उन्हें 'फर्स्ट क्लास' बताया।

की जा रही सलामती की दुआ

कांबली ने कहा, 'मुझे बहुत प्यार मिला है और यह बहुत साफ सुथरा है। अच्छी देखभाल हो रही है जिससे मुझे घर से दूर होने जैसा महसूस नहीं हो रहा है।' इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य और सलामती के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article