एजुकेशन

Gate 2027 के लिए रजिस्टर करने की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें आवेदन

Gate 2027: गेट 2027 के लिए बिना लेट फीस के लिए आवेदन करने की आज 27 सितंबर को अंतिम तिथि है। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Gate 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट (Photo - AI/Newsroom verified)

Gate 2027: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs, IISc) से पोस्टग्रेजुएट कोर्स (M.Tech/Ph.D.) में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि आज गेट 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अगर अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। बता दें कि आज यानी 27 सितंबर गेट 2027 के लिए बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की सहायत के लिए लेख में नीचे आसान स्टेप दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से रजिस्ट्रर कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

गेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

महिला / SC / ST / PwD उम्मीदवार: 900 रुपये (प्रति पेपर)

अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवार (General / OBC / EWS): 1,800 रुपये (प्रति पेपर)

लेट फीस के साथ: आवेदन शुल्क के साथ 500 रुपये लेट फीस

भुगतान का माध्यम: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, या UPI के जरिए ऑनलाइन।

GATE 2027 के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1 - GATE 2027 के आधिकारिक पोर्टल gate2027.iit.ac.in या GOAPS पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2 - 'Register Here' पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज कर पासवर्ड बनाएं।

स्टेप 3 - मिले हुए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।

स्टेप 5 - अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण पत्र आदि निर्धारित साइज में अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

मुख्य बातें और सलाह

अंतिम समय में सर्वर डाउन या पेमेंट फेलियर जैसी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत आवेदन फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसकी पीडीएफ और फीस रसीद भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को बता दें कि 27 सितंबर बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि है। लेकिन लेट फीस के साथ उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकता है। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आज ही परीक्षा के लिए आवेदन पूरा करें ताकि वह लेट फीस के भुगतान से बच सकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article