एजुकेशन

SBI Free Online Courses: एसबीआई और edX का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे फ्री में सीखें AI, पर्सनल ब्रांडिंग और फाइनेंस की टॉप स्किल्स

SBI Free Online Courses: तेजी से बदल रहे इस दौर में अब लोग प्रैक्टिकल नॉलेज और स्किल्स की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी में युवा पीढ़ी की सहायता के लिए एसबीआई ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म edX के सहयोग से कई ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत की है। इसमें एआई भी शामिल है।

Image

SBI Free Online Courses (Photo - AI/Newsroom Verified)

SBI Free Online Courses: तेजी से बदलते आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि करियर में सफलता पाने के लिए आधुनिक और प्रैक्टिकल स्किल्स का होना भी बेहद जरूरी है। यह स्किल्स केवल आपका ज्ञान नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि नौकरी मिलन के अवसर और हाई इनकम दिलाने में भी आपकी सहायता करती हैं। यदि आप भी पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी स्किल्स सीखना चाहते हैं जो आपको कॉरपोरेट वर्ल्ड और बैंकिंग सेक्टर में नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, तो आपके लिए एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वैश्विक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म edX के सहयोग से कई मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स के जरिए आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जनरेटिव AI, पर्सनल ब्रांडिंग और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में महारत हासिल कर सकते हैं।

AI और बैंकिंग से जुड़े आधुनिक कोर्सेज

डिजिटल युग में एआई तकनीक का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने दो विशेष कोर्स पेश किए हैं, जिसे कर आप एक बेहतरीन करियर की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

AI and Generative AI for Business Automation: इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना किसी कोडिंग नॉलेज के यह सिखाया जाएगा कि AI और जनरेटिव AI की मदद से बिजनेस प्रोसेस को कैसे आसान और तेज बनाया जा सकता है। इसमें वास्तविक उदाहरणों द्वारा निर्णय क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे।

Applications of Agentic AI in Banking: यह कोर्स बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे या करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें बैंकिंग प्रक्रियाओं में एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझाया जाएगा। इस कोर्स के लिए पंजीकरण 25 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक खुला रहेगा।

डिजिटल मार्केटिंग और पर्सनल ब्रांडिंग

आज के समय में अपनी पहचान बनाना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सही तरीके से मार्केटिंग करना हर पेशेवर के लिए जरूरी हो गया है-

कंटेंट मार्केटिंग स्ट्रेजी: इस कोर्स में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी कंटेंट तैयार करने, मार्केटिंग टूल्स का सही उपयोग करने और ब्रांड प्रमोशन की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पर्सनल ब्रांडिंग कोर्स: 25 सितंबर से 30 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस कोर्स में छात्रों को 'कॉरपोरेट ब्रांड' और 'पर्सनल ब्रांड' के बीच का अंतर समझाया जाएगा। साथ ही, पेशेवर दुनिया में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाने के गुर सिखाए जाएंगे।

एग्री ई-कॉमर्स और बिहेवियरल फाइनेंस

व्यापार और निवेश की बारीकियों को समझने के लिए भी दो महत्वपूर्ण कोर्स शामिल किए गए हैं -

एग्री ई-कॉमर्स फ्रॉम फार्म टू ग्लोबल मार्केट: यह कोर्स समझाएगा कि कैसे आधुनिक ई-कॉमर्स तकनीक का उपयोग करके कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों (Global Markets) तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

इंट्रोडक्शन ऑफ बिहेवियरल फाइनेंस: इसमें निवेशकों की मानसिकता, वित्तीय निर्णयों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव और निवेश से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को वास्तविक केस स्टडीज के जरिए विश्लेषित किया जाएगा।

ये कोर्सेज आपके करियर के लिए क्यों हैं खास

सीवी और लिंक्डइन प्रोफाइल में मजबूती: जब आपके रिज्यूमे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और edX का नाम जुड़ेगा, तो इंटरव्यू में आपको अन्य उम्मीदवारों की तुलना में बढ़त मिलेगी।

समय की पूर्ण आजादी: कॉलेज की पढ़ाई या नौकरी के साथ-साथ आप अपनी सुविधानुसार किसी भी समय इन कोर्सेज को ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

इंडस्ट्री-रेडी नॉलेज: ये कोर्सेज केवल थ्योरी पर आधारित नहीं हैं, बल्कि एसबीआई के वर्षों के बैंकिंग और कॉर्पोरेट ट्रेनिंग अनुभव पर तैयार किए गए हैं, जो आपको सीधे वर्कप्लेस में मदद करेंगे।

यदि आप भी आने वाले समय की मांग के अनुसार अपनी स्किल्स को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो edX पर जाकर तुरंत इन मुफ्त कोर्सेज में एनरोल कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article