Jharkhand JSSC CGL Exam Irregularities: झारखंड अपराध जांच विभाग (CID) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही सीआईडी इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Weather Update Today: यूपी में आज भी जारी रहेगा बारिश का कहर, 27 जिलों में अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर
भर्ती परीक्षा में अनुचित लाभ हासिल करने का आरोप
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोडरमा जिले के निवासी अजय कुमार तथा गिरिडीह जिले के निवासी संजय कुमार और रामकृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीआईडी ने एक बयान में कहा, ’’इन अभ्यर्थियों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल किया।’’
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - जाते-जाते फिर भिगो रहा मानसून, कमजोर पड़ा 'डिप्रेशन' बढ़ाएगा उत्तर भारत की मुसीबत, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
25 जुलाई को छात्रों ने शुरू किया था प्रदर्शन
नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किए जाने और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर 25 जुलाई से प्रदर्शन शुरू किया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - टूटेगा CM मोहन यादव के घर का हिस्सा! सड़क चौड़ीकरण की जद में आया पैतृक मकान, नगर निगम ने लगाए लाल निशान
हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर लगाई थी रोक
इन प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने 18 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। हालांकि, परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी।
(इनपुट - भाषा)
