JAC Jharkhand Board 11th Result 2023, JAC 11th Result 2023 Date and Time: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 11वीं परीक्षा के नतीजे आज यानी 13 जून को जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Jharkhand Board Class 11th Result 2023: कब हुई झारखंड बोर्ड परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 3 अप्रैल तक और 12वीं परीक्षा का 14 मार्च 5 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, कक्षा 11वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक हुई थी। बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब 11वीं के नतीजे भी किसी भी वक्त जारी कर दिए जाएंगे।
JAC 11th Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड ने फिलहाल 10वीं व 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट आज शाम तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download JAC Jharkhand Board 11th Result 2023
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 11वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 11वीं परीक्षा में बीते साल 93.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, इस साल भी पास प्रतिशत 90 से अधिक रहने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
