एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: रोल नंबर वाइज चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 21, 2023, 10:22 AM IST

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 Direct Link on jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in, Sarkari Result 2023: झारखंड एकडेमिक काउंसिल कल यानी 22 मई को कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक साइट jacresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: यहां चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • एकसाथ जारी होंगे झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम।
  • 14 मार्च से 5 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • यहां डायरेक्ट चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड का रिजल्ट।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 Direct Link on jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in, Sarkari Result 2023: झारखंड बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। झारखंड एकडेमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 22 मई को हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, JAC ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा अंको को साइट पर अपलोड कर लिया (Jharkhand Board 10th Result) गया है। प्रोविजनल मार्कशीट तैयार कर ली गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल के बीच (Jharkhand Board 12th Result) निर्धारित थी। हालांकि बीच में आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल के चलते एक दिन अवकाश घोषित किया (Jharkhand Board Result) गया था। यही कारण है कि परीक्षा 5 अप्रैल तक आयोजित की गई। ध्यान रहे इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी करेगा। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स होते हैं, तो ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

Jharkhand Board Result 2023: यहां देखें 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज

झारखंड बोर्ड के पिछले साल पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो कुल 95.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। जिसमें 22,5000 से अधिक छात्रों की फर्स्ट डिवीजन, 12,4000 छात्रों की सेकेंड डिवीजन और 23524 छात्र सेकेंड डिवीजन से पास हुए थे। उम्मीद है कि इस बार पिछले साल से अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। पासिंग पर्सेंटेज में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Jharkhand Board 10th Result: साल 2022 में 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज

साइंस स्ट्रीम91.43%
कॉमर्स स्ट्रीम92.74%
आर्ट्स स्ट्रीम97.42%
इस बार स्ट्रीम वाइज पासिंग पर्सेंटेज में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। रिजल्ट जारी होते ही यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: यहां चेक करें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

  • jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Jac Jharkhand Board 10th Result 2023 / Jac Jharkhand Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Jharkhand Board 12th Result 2023: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर या नेट संबंधित परेशानी होने पर छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  1. अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  2. यहां JAC10 या JAC12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज करें।
  3. इसे 5676750 पर भेजें।
  4. रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।

Jharkhand Board 12th Result: यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद, प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करना ना भूलें। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 से 30 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपना मीर्कशीट व कैरेक्टर सर्टिफिकेट कलेक्ट कर सकेंगे।

JAC Board Result 2023: एकसाथ जारी होंगे रिजल्ट

छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या एकसाथ 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित होंगे। बता दें इससे संबंधित अभी बोर्ड ने किसी प्रकार का कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि, बोर्ड एकसाथ हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां चेक कर सकेंगे।

JAC Board 10t Result 2023: टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

झारखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट जारी करेंगे। इसके साथ ही टॉपर्स के नाम भी घोषित किए जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि, टॉपर्स को शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के कार्यालय बुलाकर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article