Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 (झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब कैसे देखें): झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (JAC Class 12th Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको JAC12 (स्पेस) Roll Code (स्पेस) Roll No. टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
झारखंड बोर्ड 12th पासिंग मार्क्स
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी तक किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई थी, जिसमें लगभग 3.4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट कब जारी होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (JAC Jharkhand Board 12th Sarkari Result)अप्रैक के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करे
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं
