एजुकेशन

JAC Board Result 2023: 30 मई को झारखंड बोर्ड जारी कर सकता है 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, jacresults.com पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 27, 2023, 12:40 PM IST

JAC 12th Result 2023: जेएसी रिजल्ट 2023 को चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड समेत अपने लॉगिन क्रेडेंशियल साथ में रखने होंगे। हालांकि झारखंड शिक्षा परिषद ने अभी तक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम जारी करने का समय और तारीख घोषित नहीं की है।

Image

JAC Board Result 2023: jacresults.com पर आएगा परिणाम।

JAC 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) (JAC Board Result 2023) जल्द ही आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 (JAC 12th Arts, Commerce Result 2023) घोषित करेगा। परिषद ने अभी तक परिणाम (JAC 12th Result 2023) की घोषणा के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है, हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जेएसी कक्षा 12वीं (Jharkhand Board Result 2023) के परिणाम 2023 मई महीने के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार झारखंड इंटर 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 2023 की घोषणा 30 मई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in और www.jacresults.com पर की जाएगी।

jac.jharkhand.gov.in और www.jacresults.com पर आएगा रिजल्ट

जेएसी रिजल्ट 2023 को चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड समेत अपने लॉगिन क्रेडेंशियल साथ में रखने होंगे। हालांकि झारखंड शिक्षा परिषद ने अभी तक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम जारी करने का समय और तारीख घोषित नहीं की है। परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर घोषित होने की उम्मीद है।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं (आर्ट्स और कॉमर्स) कक्षा के JAC परिणाम घोषित करने के तुरंत बाद 12वीं की टॉपर सूची भी जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in टॉपर की लिस्ट होगी, जिसमें राज्य, जिले और स्कूल में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम, अंक और प्रतिशत शामिल होंगे।

झारखंड बोर्ड परिणाम 2023 की जांच के लिए छात्रों केा अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। कक्षा 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स के रिजल्ट का इंतजार है। जेएसी कक्षा 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइटों - jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल (Arts, Science and Commerce) तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article