एजुकेशन

International Yoga Day Speech: योग है आत्मा की शक्ति....कुछ इस तरह दें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे शानदार भाषण, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

International Yoga Day Speech, Es9say In Hindi: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया (International Yoga Day Speech) जाता है। भारत में योग का इतिहास करीब 5000 वर्ष (International Yoga Day Speech In Hindi) पुराना है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इंटरनेशल योगा डे पर शानदार स्पीच, भाषण, कोट्स और निबंध लेकर आए है। इस तरह आप स्पीच देकर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं।

Image

International Yoga Day Speech, Essay In Hindi 2025: यहां देखें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे शानदार भाषण

International Yoga Day Speech, Essay In Hindi: करें योग रहें निरोग...हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया (International Yoga Day Speech) जाता है। यह दिन योग के शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूक करने व अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए वैश्विक (International Yoga Day Speech In Hindi) प्रयास है। योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है। भारत में योग का इतिहास करीब 5000 वर्ष पुराना है। कालांतर में ऋषि मुनियों द्वारा योग का निर्वाह किया जाता रहा है। इतना ही नहीं महर्षि पतंजलि ने भी योग पर किताब लिखी है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर विचार और क्रिया, संयम और पूर्णता व मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।

International Yoga Day Speech: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत का श्रेय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। इस दिन हर साल स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर तमाम सरकारी कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इंटरनेशनल योग दिवस पर शानदार भाषण, स्पीच, कोट्स, निबंध और ड्रॉइंग लेकर आए हैं।

International Yoga Day Quotes In Hindi

  • "योग कीजिए, रोग दूर भगाइए, रोज कीजिए, और जीते जाइए"
  • "सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग, निकट ना आएगा कभी आपके कोई रोग"
  • "योग बस एक कसरत नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।"
  • "योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी"

International Yoga Day Speech In Hindi: कुछ इस तरह करें भाषण की शुरुआत

यदि आप भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो आप अपने स्पीच की शुरुआत शानदार कोट्स के साथ कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान इंटरनेशनल योग डे के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भूलें।

Yoga Day Speech In Hindi: इंटरनेशनल योग डे पर छोटा व शानदार भाषण

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इंटरनेशनल योग डे 2025 की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। योग ना केवल मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है बल्कि यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने के साथ इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार होता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर विचार और क्रिया, संयम और पूर्णता व मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग शब्द की उत्पत्त‍ि संस्कृत के युज से हुई है, जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article