एजुकेशन

Indian Railway ने निकाली आईसीएफ में अप्रेंटिस पदों की बंपर भर्ती, यहां देखें कौन कर सकता है आवेदन कौन नहीं

Indian Railway Apprentice Recruitment: भारतीय रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में 1010 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार pb.icf.gov .in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

Indian Railway Apprentice Recruitment 2026 (Photo - AI)

Indian Railway Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे से अपने करियर की शुरुआत का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई द्वारा विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों की बंपर भर्ती निकाली गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो रेलवे में काम करने का सपना देख रहे थे। भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आपको किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना है। यह पूर्ण रूप से आपकी शैक्षणिक योग्यता और स्किल्स पर निर्भर करता है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास रजिस्ट्रेशन के लिए एक महीने का समय है। आइए जानते हैं भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है कौन नहीं।

कितने पदों पर निकाली गई है अप्रेंटिस की भर्ती?

भारतीय रेलवे द्वारा आईसीएफ में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती 1010 पदों के लिए निकाली गई है। पदों का विवरण इस प्रकार है -
कैटेगरी/ट्रेडफ्रेशरEx-ITI
UROBCSCSTPwBDTOTALUROBCSCSTPwBDTOTAL
कारपेंटर181163240221484250
इलेक्ट्रीशियन181163240754324126160
फिटर3722126380834927147180
मशीनिस्ट181163240221484250
पेंटर181163240221484250
वेल्डर3722126380834927147180
कुल146884824143203071831025226670
MLT-रेडियोलॉजी311--5------
MLT-पैथोलॉजी311--5------
PASAA------4321-10
कुल622--104321-10

कौन कर सकता है आवेदन

रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने आईटीआई से शिक्षा प्राप्त की है वह इस भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जारी नोटिफिकेशन और नीचे दी गई पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता देखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5.30 बजे तक आवेदन सबमिट कर सकते हैं। लास्ट डेट पर वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए इच्छुक आवेदकों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है भर्ती के लिए आयु सीमा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 साल है और अधिकतम 24 वर्ष। जबकि नॉन आईटीआई उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष तय की गई है। बता दें कि आयु की गणना 7/09/2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार, आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितने मिलेगा स्टाइपेंड

स्टाइपेंड के लिए भर्ती को तीन श्रेणी में बांटा गया है, जिसमें फ्रेशर जो 10वीं पास हैं, फ्रेशर जो 12वीं पास और एक्स आईटीआई उम्मीदवार। 10वीं पास फ्रेशर को 8200 रुपये, 12वीं पास फ्रेशर को 9600 रुपये और एक्स आईटीआई उम्मीदवार को 9600 रुपये का स्टाइपेंड मासिक तौर पर दिया जाएगा।

क्या है भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

फ्रेशरक्वालिफिकेशनअवधि
फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट10+2 सिस्टम या उसके बराबर की पढ़ाई के तहत साइंस और मैथ्स के साथ 10वीं कक्षा पास की हो (कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स के साथ)।2 साल
कारपेंटर और पेंटर10+2 सिस्टम या उसके बराबर की पढ़ाई के तहत 10वीं कक्षा पास की हो (कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स के साथ)।2 साल
वेल्डर10+2 सिस्टम या उसके बराबर की पढ़ाई के तहत 10वीं कक्षा पास की हो (कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स के साथ)।1 साल 3 महीने
MLT (रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी)10+2 सिस्टम के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो।1 साल 3 महीने
Ex-ITIक्वालिफिकेशनअवधि
फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट10+2 या उसके बराबर डिग्री, साइंस और मैथ्स के साथ 10वीं कक्षा कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास हो और नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से जारी नोटिफाइड ट्रेड में एक साल या उससे ज्यादा का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट हो।1 साल
कारपेंटर, पेंटर और वेल्डर10+2 या उसके बराबर की डिग्री, 10वीं कक्षा कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास हो और साथ ही नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से जारी नोटिफाइड ट्रेड में एक साल या उससे अधिक का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट हो।1 साल
प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट10वीं कक्षा कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास की हो और साथ ही नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से जारी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट या डेटाबेस सिस्टम असिस्टेंट या सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट ट्रेड में एक साल या उससे अधिक का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट हो।1 साल

बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

ट्रेडकाम के लिए आवेदन कर सकने वाले दिव्यांगों की कैटेगरी
बढ़ईLD-[एक हाथ और एक पैर आंशिक रूप से खराब होने पर शामिल किया जा सकता है], CP, LC, DW, AA, Deaf, HH, AUTISM, ID, SLD
इलेक्ट्रीशियनLD-[पैर आंशिक रूप से खराब होने पर शामिल किया जा सकता है] LC, DW, AA, Deaf, HH, SLD
फिटरLD- [एक तरफ का पैर आंशिक रूप से खराब होने पर शामिल हो सकते हैं], LC, DW, AA, LV, Deaf, SLD
मशीनिस्टLD -[सिर्फ छोटी उंगली खराब होने पर शामिल हो सकते हैं], LC, DW, AA, LV, Deaf, SLD.
पेंटरLD -[एक हाथ और एक पैर आंशिक रूप से खराब], CP, LC, DW, AA, LV, Deaf, HH, AUTISM, ID, SLD, MI
वेल्डरLD-[बिना पैर और एक हाथ की तीन उंगलियां न होने वाले व्यक्ति को शामिल किया जा सकता है], LC, DW, AA, Deaf, SLD.

किस आधार पर होगी भर्ती

जैसा की हमने शुरुआत में ही बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा और इंटव्यू नहीं देना होगा। इसका अर्थ है कि भर्ती पूर्ण रूप से मेरिट के आधार पर होगी। यानी उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और अंकों के आधार पर रेलवे द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कैसे करें अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार pb.icf.gov .in पर जाएं।
  • उम्मीदवार ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
  • एक बार आईडी और पासवर्ड क्रिएट करने के बाद खुद को लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
Railway Recruitment 2026 Notification PDF

कितना है आवेदन शुल्क

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये प्लस सर्विस चार्ज है। उम्मीदवारों को बता दें कि यह राशि रिफंडेबल नहीं है और इसका भुगतान ऑनलाइन यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article