RRB Technician Recruitment 2024: इंडियन रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 9144 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा अक्टूबर या दिसंबर में आयोजित की जा सकती है।
RRB Technician Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई
रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के पद पर कुल 1092 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 8052 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 10वीं पास और संबधित ट्रेड में ITI Certificate रखने वाले आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा की बात करें तो इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 36 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- अगले पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद अपने जोन के आगे दिए लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
