एजुकेशन

Railway Recruitment 2024: रेलवे में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई

Indian Railway ICF Apprentice Recruitment 2024: भारतीय रेलवे के अधीन आने वाले वाली कंपनी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में नौकरी पाने का शानदार मौका है। Integral Coach Factory की तरफ से ट्रेड अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्य से कुल 1010 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 15 साल के उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं।

Image

Indian Railway में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Indian Railway ICF Apprentice Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे के अधीन आने वाले वाली कंपनी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में नौकरी पाने का शानदार मौका है। Integral Coach Factory की तरफ से ट्रेड अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1010 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

इंडियन रेलवे की इस कंपनी में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 जून 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Railway ICF Recruitment में ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- icf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं।
  • इसके बाद ICF Trade Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर New Registration पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
  • आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

एप्लीकेशन फीस

इटीग्रल कोच फैक्ट्री में ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवाराों को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस देने की जरूरत नहीं है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

Railway Trade Apprentice के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 12वीं में मैथ्स से पास होना जरूरी है। वहीं, बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेस्ट की उम्र 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम उम्र होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 21 जून 2024 के आधार पर होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article