Indian Army SSC Technical Bharti 2026: भारतीय सेना द्वारा एसएससी टेक्निकल SSC Technical) पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों शामिल हो सकते हैं। अगर आप भी इंडियन आर्मी में एसएससी टेक्निकल पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। बता दें कि भारतीय सेना में एसएससी टेक्निकल पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन और पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अलग-अलग डेट है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं -
कब शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
एसएससी टेक्निकल 68वीं महिला भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 है। जबकि टेक्निकल पदों पर जवानों की भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार 9 जुलाई से आवेदन कर पाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त बताई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar DELED Answer Key 2026: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक करें आपत्ति दर्ज
SSC Technical Bharti 2026: पदों की जानकारी
भारतीय सेना में एसएससी टेक्निकल पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती 350 रिक्तियों पर की जाएगी। जिसमें 75 पद सिविल, 60 पद कंप्यूटर साइंस, 33 पद इलेक्ट्रिकल, 64 पद इलेक्ट्रॉनिक, 101 पद मैकेनिकल और 17 पद Misc इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद ही महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती पदों की संख्या के बारे में पता लग पाएगा।

Indian Army Technical Bharti 2026
SSC Technical Bharti 2026: आयु सीमा
एसएससी टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए एक महिला और पुरुष दोनों की कम से कम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। यानी 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, जानें हर महीने कितनी सैलरी
SSC Technical Bharti 2026: क्या है शैक्षणिक योग्यता
-टेक पदों पर भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- नॉन टेक पदों पर भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह कि इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लगातर बने रहें।
