एजुकेशन

Bihar DELED Answer Key 2026: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक करें आपत्ति दर्ज

Bihar DELED Answer Key 2026: बीएसईबी द्वारा 8 जून से 22 जून के बीच आयोजित की गई डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar DELED Answer Key 2026 (Photo - AI)

Bihar DELED Answer Key 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की गई डीएलएड (DElEd) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार के लिए बड़ा अपडेट है। बीएसईबी द्वारा डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर प्रकाशित की गई है। जो छात्र जून के महीने में आयोजित हुई इस परीक्षा में बैठे थे, वे अब अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी डीएलएड परीक्षा

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड परीक्षा का आयोजन 8 जून से 22 जून के बीच किया गया था। इस परीक्षा में राज्य के लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनके लिए बोर्ड द्वारा आंसर की जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार इस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RSSB LDC Admit Card 2026: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

https://www.timesnowhindi.com/education/rssb-ldc-admit-card-2026-released-at-recruitment-rajasthan-gov-in-download-hall-ticket-with-direct-link-article-154849133

आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें Bihar DELED 2026 Answer Key

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवा सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'आंसर-की' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे 'Bihar DELED Answer Key 2026' के लिंक का चयन करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आंसर की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिससे आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर-की को डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा 5 जुलाई तक का समय

यदि किसी अभ्यर्थी को बोर्ड द्वारा जारी की गई आंसर की के किसी उत्तर पर संदेह या आपत्ति है तो आधिकारिक वेबसाइट से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी गई है, जो 05 जुलाई तक एक्टिव रहेगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि उन्हें प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 50 की ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना होगा।

कब घोषित होगा फाइनल रिजल्ट?

आंसर-की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद बिहार BSEB की ओर से जल्द ही फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के नतीजों और अन्य संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article