इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, जानें हर महीने कितनी सैलरी

Which Stream, Degree, Exam For Income Tax Officer: देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का सपना इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का होता है। यह पद न केवल प्रतिष्ठित माना जाता है, बल्कि इसमें अच्छे वेतन, नौकरी की सुरक्षा और कर व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी भी होती है। ऐसे में अधिकतर लोगों का सवाल होता है कि इनकम टैक्स ऑफिसर बने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है। इनकम टैक्स ऑफिसर को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Jul 2 2026, 12:44 IST
इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती हैImage Credit : Istock01 / 07

इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है

इनकम टैक्स ऑफिसर का मुख्य कार्य आयकर रिटर्न की जांच और सत्यापन करना। टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करना। करदाताओं से जुड़े मामलों का निपटारा करना व आयकर कानूनों का पालन सुनिश्चित कराना होता है।

हर महीने कितनी मिलती है सैलरीImage Credit : Istock02 / 07

हर महीने कितनी मिलती है सैलरी

ऐसे में अधिकतर लोगों का सवाल रहता है कि इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है। हर महीने इनकम टैक्स ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलती है। यहां जान लीजिए।

इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए क्वालिफिकेशनImage Credit : Istock03 / 07

इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए क्वालिफिकेशन

बता दें इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना अनिवार्य है। किसी भी विषय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कॉमर्स को ज्यादा बेस्ट माना जाता है।

यहां देखें एज लिमिटImage Credit : Istock04 / 07

यहां देखें एज लिमिट

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होती है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाती है।

कैसे होता है इनकम टैक्स ऑफिसर का सेलेक्शनImage Credit : Istock05 / 07

कैसे होता है इनकम टैक्स ऑफिसर का सेलेक्शन

इस पद पर भर्ती मुख्य रूप से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) के माध्यम से होती है। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाती है।

ऐसे होता है सेलेक्शनImage Credit : Istock06 / 07

ऐसे होता है सेलेक्शन

पहले चरण में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और अंग्रेजी भाषा से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरे चरण में भी इन्हीं विषयों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। परीक्षा में सफल होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है और अंतिम मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन होता है।

इनकम टैक्स ऑफिसर की सैलरी कितनी होती हैImage Credit : Istock07 / 07

इनकम टैक्स ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकम टैक्स ऑफिसर की सैलरी प्रतिमाह करीब 70000 से 80000 रुपये होता है। इसके अलावा तमाम तरह का भत्ता व सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!