एजुकेशन

Agniveer Recruitment Rally: वेस्ट यूपी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा मौका, बरेली और सहारनपुर में शुरू होगी अग्निवीर रैली

Agniveer Recruitment Rally: भारतीय सेना द्वारा पश्चिमी यूपी में अग्निवीर रैली की आयोजन किया जा रहा है। 6 अगस्त से रैली की शुरुआत होगी, जिसमें भारी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस रैली का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Image

Agniveer Recruitment Rally (Photo - AI)

Agniveer Recruitment Rally: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस योजना के तहत अगस्त महीने में बरेली और सहारनपुर जिलों में विशाल भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बरेली और सहारनपुर जिलों में अलग-अलग डेट्स पर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जहां हजारों युवाओं को सेना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

कब से कब तक चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली

सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बरेली के ऐतिहासिक जाट रेजिमेंट सेंटर में 6 अगस्त 2026 से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जो 13 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 17 अगस्त से 10 सितंबर तक एक अन्य भव्य भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों रैलियों (Agniveer Rally) के माध्यम से जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेड्समैन, क्लर्क और स्पोर्ट्स श्रेणी में युवाओं का चयन किया जाएगा।

बरेली जाट रेजिमेंट सेंटर की भर्ती का पूरा शेड्यूल

बरेली में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 4:00 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेंटर पर पहुंचना होगा। तारीखवार शेड्यूल इस प्रकार है:

6 अगस्तउत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों और स्पोर्ट्स ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए (स्पोर्ट्स व GD पद)
7 अगस्तकेवल हरियाणा राज्य के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी
8 अगस्तउत्तर प्रदेश के पहले समूह में शामिल जिलों के अभ्यर्थियों के लिए
10 अगस्तउत्तर प्रदेश के दूसरे समूह के जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि) के लिए
11 अगस्तराजस्थान राज्य के अभ्यर्थियों के लिए जनरल ड्यूटी
12 अगस्तसभी राज्यों के पात्र उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन
13 अगस्तजाट रेजिमेंट के सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए क्लर्क पद की भर्ती

सहारनपुर रैली में 13 जिलों के युवा दिखाएंगे दम

सहारनपुर में 17 अगस्त से शुरू होने वाली रैली में पश्चिमी यूपी के 13 जिलों—सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के युवा भाग ले पाएंगे। भर्ती अधिकारी के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। किस जिले के युवाओं को किस तारीख पर पहुंचना है, इसका विस्तृत जिलावार कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इस बीच रैली में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अपने ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ सबकी फोटो कॉपी भी रखें, ताकि उन्हें प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!