एजुकेशन

AIIMS CRE 5 Admit Card 2026: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड और परीक्षा के नियम

AIIMS CRE 5 Admit Card 2026: 25 जुलाई को होने वाली एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थी aiimsexams.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AIIMS CRE 5 Admit Card 2026 (PHOTO - AI)

AIIMS CRE 5 Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE 5) के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। देश भर के विभिन्न एम्स और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के नॉन-फैकल्टी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है।

कब होगी एम्स सीआरई 5 परीक्षा

एम्स द्वारा सीआरई 5 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। इसका आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, पद के अनुसार स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के चरणों को पूरा करने के बाद किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन कुल 1,484 नियमित पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप

स्टेप 1 - सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज के लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में AIIMS CRE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेप 4 - आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए 2-3 प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड की जांच है जरूरी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और फोटो की जांच अवश्य कर लें। किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत एम्स प्रशासन से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो आईडी (जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी पहचान पत्र) ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, बैग, पर्स, किताबें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article