Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RSSB ने अपने आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया है। बोर्ड डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Download करने के लिए आपको अपनी SSO ID या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए परीक्षा की तारीख से काफी पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: JEE में AIR 1, IIT Bombay में एडमिशन और अब इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड, कबीर चिल्लर की सफलता बनी युवाओं के लिए मिसाल
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Download कैसे करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
- अपनी SSO ID या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- विवरण सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक कॉपी प्रिंट कर लें।
इसके अलावा, उम्मीदवार राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
परीक्षा में शामिल होने से पहले, उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। इसमें उनका नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के दिन के लिए सभी महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, उन्हें परीक्षा से पहले जरूरी सुधार के लिए तुरंत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) से संपर्क करना चाहिए।
