DSSSB IT, Assistant, TGT, Law Officer Admit Card 2026 Released: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आईटी, असिस्टेंट और टीजीटी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (DSSSB Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
DSSSB Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा
बता दें डीएसएसएसबी की ओर से डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड बी, जूनियर लॉ ऑफिसर, डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड ए, बुक बाइंडर, डोमेस्टिक साइंस टीचर, आईटी असिस्टेंट, ग्रेड-ए (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग), जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, केमिकल असिस्टेंट, ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर (TGT - कंप्यूटर साइंस) और ड्रॉइंग टीचर व स्पेशल एजुकेशन टीचर की भर्ती परीक्षा 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
DSSSB IT, Assistant, TGT Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB IT, Assistant, TGT Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
DSSSB IT, Assistant, TGT Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- एग्जाम सेंटर का नाम (Exam Centre Name)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे डीएसएसएसबी आईटी, असिस्टेंट, टीजीटी व अन्य भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
