एजुकेशन

Indian Army Agniveer Answer Key 2025: अग्निवीर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Indian Army Agniveer Answer Key 2025: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जल्द जारी की जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

Image

Indian Army Agniveer Answer Key 2025 (Photo Credit: Canva)

Indian Army Agniveer Answer Key 2025: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी भारतीय सेना अग्निवीर आंसर-की 2025 पीडीएफ उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Indian Army Agniveer Answer Key 2025: कब आएगी आंसर-की

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया सहित कुल 13 भाषाओं में हुई थी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अग्निवीर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Agniveer Answer Key 2025

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर अग्निवीर आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट

अग्निवीर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑबजेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article