NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। NBEMS ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की जानकारी दी है। नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार natboard.edu.in से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें NEET PG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?
- NEET PG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए NEET PG 2026 के सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब नए खुले पेज पर कॉर्नर में दिए गए 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चर कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर
- छात्र के साइन
- जन्म तिथि
- कैटेगरी
- परीक्षा की डेट
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा शहर
- परीक्षा केंद्र का कोड
- गेट बंद होने का समय
एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या उम्मीदवार बोर्ड से तुरंत संपर्क करें और परीक्षा से पहले उसमें सुधार करवाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG 2026 एडमिट कार्ड में गलती होने की स्थिति में किससे संपर्क करें? जानिए सही प्रक्रिया
कब होगी परीक्षा
नीट पीजी की परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में होगी।
