एजुकेशन

India Post GDS 4th Merit List 2023: जारी हुई भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट, इस लिंक से तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 7, 2023, 02:14 PM IST

India Post GDS 4th Merit List 2023: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

India Post GDS Merit List 2023

Photo : iStock

India Post GDS 4th Merit List 2023, Sarkari Result 2023: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। भारतीय डाक (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (Grameen Dak Sevak) पदों पर भर्ती के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई पीडीएफ में भी अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Recruitment 2023: किन पदों पर होगी भर्ती

भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक (ब्रांच पोस्ट मास्टर) और डाक सेवक (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) के 40,889 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं आयोजित की गई है। इसकी जगह अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अब 15 जून तक फिजिकल टेस्ट के लिए अप्लाई करना होगा। वहीं, जीडीएस फिजिकल टेस्ट का आयोजन 1 जुलाई को किया जाएगा। जबकि, इंटरव्यू 15 जुलाई को होगा।

India Post GDS Merit List 2023: कब जारी हुई मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट 11 मार्च को जारी की गई थी। जबकि, दूसरी मेरिट लिस्ट 11 अप्रैल और तीसरी मेरिट लिस्ट 13 मई को जारी हुई। अब अभ्यर्थी चौथी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download India Post GDS 4th Merit List2023

  • भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडीएस मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
India Post GDS Bharti 2023: कितना मिलेगा वेतन

भारतीय डाक में ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12000 रुपए से 29380 रुपए और अन्य पदों के लिए 10,000 रुपए से 24470 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article