एजुकेशन

Independence Day Anchoring Script In Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर मंच का संचालन कैसे करें, एंकरिंग में शामिल करें ये कविताएं, लगेंगे भारत माता की जय के नारे

Independence Day Anchoring Script, 15 August Anchoring Script In Hindi: इस बार 15 अगस्त को भारत देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (Independence Day Anchoring Script) रहा है। यही वह दिन है जब भारत लगभग 200 वर्षों बाद अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त (15 August Anchoring Script In Hindi) हुआ था। ऐसे में यहां हम छात्रों व शिक्षकों के लिए मंच संचालन के लिए शानदार स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप स्वतंत्रता दिवस पर मंच का संचालन कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Image

Independence Day Anchoring Script: स्वतंत्रता दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट

Independence Day Anchoring Script, 15 August Anchoring Script In Hindi: स्वतंत्रता दिवस में अब गिनती के दिन बाकी हैं। देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां शुरू (Independence Day Anchoring Script In Hindi) की गई हैं। इस बार देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यही वह दिन है जब भारत देश लगभग 200 वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त (Independence Day Anchoring Script) हुआ था। देशभर में इसे राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता है। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और आजादी का जश्न मनाने के लिए होता है।

इस दिन देश के प्रधानमंत्री नई दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप मंच का संचालन कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Independence Day Anchoring Script In Hindi: ऐसे करें मंच का संचालन

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उपप्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षकगण व मेरे प्रिय साथियों। आज हम सब यहां भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिंम अक्षरों में दर्ज है। यह दिन हमारे इतिहास का सुनहरा अध्याय है। आज ही के दिन भारत लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। आज हम यहां अपने देश की आजादी का जश्न मनाने और उन वीरों को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिनके संघर्ष और बलिदान की वजह से हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

15th August Anchoring Script In Hindi

एंकर 2: ऐसे में आइए आज हम सभी स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ करते हैं। मैं आदरणीय मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य जी से अनुरोध करता हूं कि ध्वजारोहण के लिए मंच पर आएं। सभी छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से अनुरोध है कि सावधान की मुद्रा में अपने अपने स्थान पर खड़े हो जाएं।

एंकर 3: अब हम सभी एकसाथ मिलकर राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे।

एंकर 4: धन्यवाद। तिरंगे को आसमान में लहराते हुए देखना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

यह तीन रंग हमें साहस, शांति और विकास की प्रेरणा देते हैं। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमें याद दिलाता है कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Independence Day Anchoring Script For School

एंकर: भारतीय तिरंगे के तीन प्रमुख रंग केसरिया, सफेद और हरा साहस और बलिदान, सत्य और शांति तथा समृद्धि और हरियाली का प्रतीक होते हैं। अब हम सभी उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करेंगे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। हम सभी दो मिनट का मौन धारण करेंगे।

एंकर: भारत माता की जय के नारे के साथ अब हम आमंत्रित करना चाहेंगे हमारे विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी --- को, जो स्वतंत्रता दिवस पर शानदार भाषण के जरिए इस दिन के महत्व व इतिहास के बारे में बताएंगे।

Independence Day Anchoring Script For Teachers

एंकर: अब कार्यक्रम के अगले चरण में हम प्रस्तुत करेंगे एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें हमारे विद्यार्थी भारत की विविधता और एकता की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करेंगे। आइए, तालियों के साथ उनका स्वागत करें। इस प्रकार आप एक के बाद एक सभी कार्यक्रमों के लिए छात्रों को आमंत्रित करें।

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,

मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,

करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,

तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…

सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा

हम बुलबुलें हैं उसकी वो गुलसिताँ हमारा।

परबत वो सबसे ऊँचा

हमसाया आसमाँ का

वो संतरी हमारा वो पासबाँ हमारा।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कार्यक्रम का समापन: कार्यक्रम का समापन आप ऊपर दी गई किसी शानदार देशभक्ति कविता या शायरी के साथ कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article