एजुकेशन

IIT JAM 2025: जारी हो गए आईआईटी जेएएम परीक्षा के स्कोरकार्ड, joaps.iitd.ac.in से ऐसे करें चेक

IIT JAM 2025 Scorecard Released: IIT दिल्ली ने आज आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर JAM 2025 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश आवेदन 26 मार्च से 9 अप्रैल के बीच खुलेंगे और पहली आवंटन सूची 26 मई को जारी की जाएगी।

Image

आईआईटी जेएएम 2025 स्कोरकार्ड

IIT JAM 2025 Scorecard Download: IIT दिल्ली ने आज IIT JAM 2025 Scorecard Released कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर से IIT JAM 2025 Scorecard Download कर सकते हैं। प्रवेश आवेदन 26 मार्च से 9 अप्रैल के बीच खुलेंगे और पहली आवंटन सूची 26 मई को जारी की जाएगी। IIT JAM 2025 का आयोजन 2 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी (BT), केमिस्ट्री (CY), इकोनॉमिक्स (EN), जियोलॉजी (GG), मैथमेटिक्स (MA), मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स (MS) और फिजिक्स (PH) सहित सात टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट में किया गया था।

बता दें, स्कोरकार्ड के साथ-साथ छात्रों द्वारा प्राप्त अंक और AIR रैंक की भी घोषणा की गई है।

JOAPS पोर्टल पर एडमिशन फॉर्म भरने के लि विंडो सक्रिय किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली आवंटन सूची 26 मई को जारी की जाएगी और अमान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की सूची 8 मई, 2025 को JAM वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

IIT JAM 2025 Scorecard How to Check

1. आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर, उम्मीदवारों को 'IIT JAM 2025 Scorecard Download Link' पर क्लिक करना चाहिए।

3. अगले चरण में, लॉगिन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें

4. आईआईटी जैम स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा

5. इसे देखें और डाउनलोड करें

आईआईटी जैम 2025 विषयवार टॉपर्स सूची

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली ने हाल ही में संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जैम 2025 टॉपर्स सूची जारी की है। परिणाम 18 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर घोषित किए गए, जिसमें अक्षत गुप्ता ने भौतिकी में AIR 1 हासिल की, सुवन घोष ने रसायन विज्ञान में टॉप किया, विकास चौधरी ने गणित में, तनिश गुप्ता ने जैव प्रौद्योगिकी में और आर्यन चंद्र ने अर्थशास्त्र में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article