एजुकेशन

GATE 2026 Rescheduled: IIT ने रिशेड्यूल की 8 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा, चेक करें नई तारीख

GATE 2026 Feb 8 Papers Rescheduled: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहाटी ने 8 फरवरी को होने वाली इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE 2026) की तिथि में बदलाव किया है। यह GATE और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ESE) परीक्षा के बीच संभावित टकराव से बचने के उद्देश्य से किया गया है।

Image

IT ने रिशेड्यूल की 8 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा

GATE 2026 Feb 8 Papers Rescheduled: आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "GATE 2026 समिति 8 फरवरी, 2026 (UPSC द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार) को GATE 2026 और UPSC ESE 2026 के बीच संभावित कार्यक्रम टकराव से अवगत है। इसलिए, GATE 2026 परीक्षा पत्रों का समय निर्धारण करते समय, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि GATE के प्रश्नपत्र (CE, EC, EE, GE, GG, IN, ME, PI) 8 फरवरी, 2026 को निर्धारित न हों।"

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया जाना था, लेकिन अब 8 फरवरी की परीक्षा या तो 6 फरवरी को स्थगित की जा सकती है या 16 फरवरी को। संशोधित कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

कितने पाली में होगी परीक्षा?

  • GATE 2026 प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
  • सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच
  • दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच

कब जारी होगा रिजल्ट

इन रिजल्ट की घोषणा 19 मार्च, 2026 को की जाएगी। IIT गुवाहाटी रविवार, 28 सितंबर को GATE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में होने वाली गड़बड़ियों से बचने के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें।

उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 10वीं और 12वीं के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। उम्मीदवारों को श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी), यूडीआईडी/दिव्यांग प्रमाण पत्र, डिस्लेक्सिक प्रमाण पत्र, और प्रासंगिक अनुलग्नक (यदि जरूरत हो) पीडीएफ प्रारूप में तैयार रखने की जरूरत है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट: gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एप्लिकेशन पोर्टल देखें और उस पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और उसका प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियों और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article