CAT 2022 Admit Card: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) आज आधिकारिक वेबसाइट पर CAT 2022 एडमिट कार्ड जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 27 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। सीएटी 2022 ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवार, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया है, वे
CAT 2022 Admit Card कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवार 27 अक्टूबर, 2022 से 27 नवंबर, 2022 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैट का आयोजन लगभग 150 परीक्षा शहरों में फैले केंद्रों में किया जाएगा। कैट की वेबसाइट पर टेस्ट शहरों का उल्लेख किया जाएगा और परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड में मिल जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षण की अवधि 120 मिनट होगी। तीन सत्र होंगे: खंड I में Verbal Ability and Reading Comprehension खंड II में Data Interpretation and Logical Reasoning और खंड III में Quantitative Ability होगी। हर सेक्शन को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक सेक्शन को सॉल्व करते या किसी एक सेक्शन के प्रश्नों का उत्तर देते समय दूसरे सेक्शन को सॉल्व करने की अनुमती नहीं होगी।
इस लिंक पर आएगा एडमिट कार्ड - CAT ADMIT CARD 2022
एसएमएस से मिल सकती है जानकारी
उम्मीदवारों के कैट 2022 स्कोरकार्ड कैट की वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जा सकता है। कैट के परिणाम जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। कैट 2022 स्कोर केवल 31 दिसंबर, 2023 तक वैध है, और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके बाद, कैट 2022 स्कोरकार्ड जारी करने से संबंधित किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
