एजुकेशन

IGNOU Hindu Studies: इग्नू में हिंदू धर्म की पढ़ाई, मास्टर्स कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू, जानें कितनी है फीस

IGNOU MA in Hindu Studies Course Details: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में एमए इन हिंदू स्टडीज कोर्स के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया 24 मई 2024 से शुरू हो गई है। यह कोर्स पूरी तरह हिंदी भाषा में होगा। इसमें डिस्टेंस लर्निंग मोड में क्लासेस ले सकते हैं।

Image

इग्नू में हिंदू स्टडीज कोर्स

Photo : Times Now Digital

IGNOU Hindu Studies Master Course Admission: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में मास्टर्स कोर्स में हिंदू स्टडीज भी शामिल किया गया है। इग्नू में हिंदू धर्म की पढ़ाई के लिए मास्टर्स कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल (IGNOU MA Hindu Studies Counselling) जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इग्नू में MA in Hindu Studies कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 24 मई 2024 से शुरू हो गई है।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से हिंदू स्टडीज मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी हुई है। जारी शेड्यूल के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया 24 मई 2024 से 6 जून 2024 तक चलेगी। काउंसलिंग ऑनलाइन हो रही है। ऐसे में शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।

IGNOU MA Hindu Studies Counselling Schedule

इग्नू में हिंदू स्टडीज मास्टर्स कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग हर दिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। इग्नू की तरफ से काउंसलर का नाम भी जारी किया गया है। हिंदू स्टडीज कोर्स के लिए वाराणसी स्थित रीजनल सेंटर काउंसलिंग सेशन का आयोजन करेगा। काउंसलिंग शेड्यूल नीचे देख सकते हैं-

IGNOU Hindu Studies.

IGNOU Hindu Studies काउंसलिंग डिटेल्स

IGNOU MA Hindu Studies कोर्स डिटेल्स

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से हिंदू स्टडीज डिस्टेंस मोड में चलाया जा रहा है। इस कोर्स की पढ़ाई School of Humanities के अंतर्गत होगी। इस कोर्स की अवधि कुल 2 साल की होगी। कोर्स पूरी तरह हिंदी भाषा में होगा। इसमें डिस्टेंस लर्निंग मोड में क्लासेस ले सकते हैं।

IGNOU MA Hindu Studies पहले साल का कोर्स

  • हिंदू अध्ययन की अवधारणा एवं स्वरूप
  • अध्ययन के मूल स्त्रोत
  • ज्ञान-मीमांसा
  • तत्व-मीमांसा
  • धर्म एवं कर्म विमर्श

IGNOU MA Hindu Studies दूसरे साल का कोर्स

  • संस्कृत भाषा एवं साहित्य का परिचय
  • समाज एवं संस्कृति
  • कला-कौशन एवं अर्थनीति
  • राज-व्यास्था एवं प्रशासन
  • विविध विद्या परम्परा

एमए इन हिंदू स्टडीज कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी। इस कोर्स के लिए फीस 7000 रुपये सालाना है। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल होती है। इस कोर्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article