IDBI Junior Assistant Exam 2024: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) की तरफ से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के पद पर निकली भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, IDBI JAM परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स IDBI Bank की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 26 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। अब परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IDBI JAM Admit Card ऐसे डाउनलोड करें
स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब IDBI Bank JAM Admit Card 2024 Download के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4: यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 6: सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
IDBI Junior Assistant Manager Admit Card यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।
500 पदों पर होगी भर्तियां
आईडीबीआई की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 500 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसमें लॉजिकल रीजनिंग से 60 सवाल, इंग्लिश लैंग्वेज से 40 सवाल, मैथ्स से 40 सवाल और जनरल इकोनॉमी और बैंकिंग अवेयरनेस से 60 सवाल होंगे।
पूरी परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसमें 200 सवाल भी पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि इसमें निगेटिव मार्किंग से नंबर दिए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
