IDBI Bank Recruitment 2026: IDBI बैंक ने Junior Assistant Manager – Grade O पद के लिए एप्लीकेशन मंगाए हैं। योग्य उम्मीदवार IDBI Bank की ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर (IDBI Bank Recruitment 2026 Apply Online) ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये 1100 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है और (IDBI Bank Recruitment 2026 Last Date) 19 मार्च, 2026 को बंद हो जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट की टेंटेटिव तारीख (IDBI Bank Recruitment 2026 Exam Date) 12 अप्रैल, 2026 है। एलिजिबिलिटी, सिलेक्शन प्रोसेस और दूसरी डिटेल्स के लिए नीचे पढ़ें।
एलिजिबल कैंडिडेट IDBI बैंक एप्लीकेशन फॉर्म 2026 सावधानी से भरें। डॉक्यूमेंट्स क्रॉस चेक करके अपलोड करें, और तय समय पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। परीक्षा की आधिकारिक तारीख अभी नहीं आई है।
क्या मांगी गई है योग्यता, IDBI Bank Recruitment 2026 Eligibility
इच्छुक उम्मीदवारों के पास सरकार/ सरकारी संस्थाओं जैसे AICTE, UGC, वगैरह से मान्यता प्राप्त/मंजूर यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में जनरल, EWS और OBC कैंडिडेट के लिए कम से कम 60% (SC/ ST/ PwBD कैंडिडेट के लिए 55%) के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
क्या होनी चाहिए उम्र, IDBI Bank Recruitment 2026 Age
अप्लाई करने के लिए उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए, यानी आपका जन्म 2 मार्च, 2001 से पहले और 01 मार्च, 2006 के बाद नहीं हुआ हो (दोनों तारीखें शामिल हैं)।
कैसे होगा चयन, IDBI Bank Recruitment 2026 Selection
सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट (OT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), पर्सनल इंटरव्यू (PI) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT) शामिल हैं। PRMT के बाद कैंडिडेट्स की फिटनेस बैंक की मौजूदा गाइडलाइंस पर आधारित होगी।
हालांकि कहीं कहीं पर आपको इस भर्ती में 1,300 पोस्ट की जानकारी मिलेगी, जिसमें 1100 पोस्ट जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O - रीजनल) के लिए हैं और 200 पोस्ट असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) के लिए हैं। हम यहां 1100 पद वाली विज्ञप्ति (IDBI Bank Recruitment 2026 Notification PDf) संलग्न कर रहे हैं।
कितनी देनी होगी फीस, IDBI Bank Recruitment 2026 Application Fee
SC/ ST/ Pd.D. कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपये, बाकी सभी कैंडिडेट्स के लिए 1050 रुपये।
