एजुकेशन

ICSI CS Result 2024 Date Time: इस दिन जारी होगा सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल का रिजल्ट, यहां करें चेक

CS Executive and Professional December Result 2024 Date Time: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI ) की तरफ से प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ICSI CS का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

Image

ICSI Result की तारीख घोषित

Photo : iStock

ICSI CS Result 2024 Date and Time in Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI ) की तरफ से आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। ICSI की ओर से रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ICSI CS का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जारी होगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI ) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2024 को जारी हो जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ICSI CS Result ऐसे कर सकेंगे चेक

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: इसके बाद ICSI CS December Executive/Professional Result के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कितने बजे आएगा रिजल्ट?

ICSI की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2023 की दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2023 के परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। सीएस एग्जीयूटिव परीक्षा का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी। आईसीएसआई ने यह भी कहा है कि रिजल्ट फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। अंक उन्हें केवल पोर्टल से ही डाउनलोड करने होंगे।

अगले सेशन की परीक्षा

प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के रिजल्ट की तारीख के साथ-साथ अगले सेशन में होने वाली परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। ICSI की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा का आयोजन 1 जून से 10 जून 2024 तक होगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article