ICSI CS Exam 2025 Registration: भारतीय सचिव कंपनी संस्थान (ICSI) ने दिसंबर 2025 सेशन के लिए अपनी CS परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ये रजिस्ट्रेशन विंडो 25 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से लेकर 25 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक एक्टिव रहेगी। इस दौरान छात्र लेट फीस के लिए आवेदन, अतिरिक्त मॉड्यूल जोड़ने या फिर योग्यता के आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ICSI ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, माध्यम, मॉड्यूल या फिर सब्जेक्ट बदलना चाहते हैं तो इसके लिए 26 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है। संस्थान ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि किसी भी तकनीकी परेशानी या फिर विलंब से बचा जा सके।
रजिस्ट्रेशन के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स...
- सबसे पहले आईसीएसयू की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर दिए गए ICSI CS December Exam 2025 registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन डीटेल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपने अकाउंट पर लॉगिन करें और फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- एग्जामिनेशन फीस भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और इसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
ICSI ने ये भी कहा है कि कैंडिडेट्स को अक्तूबर 11 से लेकर अक्तूबर 14 2025 के बीच प्री एग्जामिनेशन टेस्ट देना होगा। जिन भी आवेदकों ने प्रोफेशनल डेवलपमेंट (TDOP) की ट्रेनिंग पूरी नहीं की है, वे 11 से लेकर 20 अक्तूबर तक इसे पूरा कर लें।
