एजुकेशन

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य स्कूल में भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, 7267 पदों पर निकली वेकेंसी

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर कुल 7267 पद भरे जाने हैं। इस भर्ती के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है।

Image

EMRS Recruitment 2025

EMRS Bharti Date Extended: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले लास्ट डेट 23 अक्तूबर 2025 थी। इस भर्ती के जरिये कुल 7267 पद भरे जाने हैं। आवेदक emrs.tribal.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर साइंस टीचर सब्जेक्ट्स के शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है। मगर भविष्य में पीजीटी पद पर प्रमोशन के लिए बीएड को अनिवार्य किया जाएगा।

कितने पदों पर निकली वेकेंसी?

इन पदों में से 225 पद प्रिंसिपल पोस्ट के हैं, जिनके लिए स्नातकोत्तर और बीएड के साथ 8 से 12 साल का एक्सपीरियंस अनिवार्य है। पीजीटी के लिए 1460 पद हैं, जिनके लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बीएड जरूरी है। इसके साथ ही टीजीटी के 3962 पदों पर वेकेंसी निकली है, जिसके लिए भी अभ्यर्थियों का संबंधित विषयों में स्नाकोत्तर, बीएड और सीटीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए।

हॉस्टल वार्डन के 635 पद खाली हैं, जिनके लिए किसी भी विषय में स्नातक जरूरी है। महिला स्टाफ नर्स के 550 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए बीएससी में नर्सिंग होनी चाहिए। वहीं लेखाकार के 61 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए वाणिज्य/लेखा में स्नातक होना जरूरी है।

इन पोस्ट पर खाली हैं पद

जूनियर सेक्रेटिएट असिस्टेंट के 228 पद भरे जाने हैं, जिनके लिए 12 पास के साथ टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट हिंदी या फिर 20 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग) अनिवार्य है। लैब अटेंडेट के 146 पद भरे जाने हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों का साइंस साइड से 12वीं पास या फिर 10वीं व लैब टेक्निक में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए।

बताते चलें कि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन समेत कई चरण शामिल हैं। जिससे कि उम्मीदवार की योग्यता, कौशल और अलग-अलग पदों के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन होगा। टियर 1 और टियर 2 की लिखित परीक्षाएं सभी उम्मीदवारों को दो स्तरों में देनी होगी। इसके बाद पद के मुताबिक अलग-अलग तरह का टेस्ट होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article