CMA Result Dec 2025 Date Time: ICMAI सीएमए दिसंबर सेशन का रिजल्ट कब होगा जारी, कहां से करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 10, 2026, 09:08 PM IST
CMA Result Dec 2025 Date Time: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) संभवत: 11 फरवरी 2026 को ICMAI CMA December 2025 सेशन रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट कैसे देख सकेंगे, इसके लिए खबर पढ़ें
सीएमए रिजल्ट दिसंबर 2025
CMA Result Dec 2025 Date Time: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) संभवत: 11 फरवरी 2026 को ICMAI CMA December 2025 सेशन रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि एक आधिकारिक सूचना में कहा गया था कि “Date of publication of result: Inter & Final examination latest by 11th February, 2026”. इसका अर्थ है कि 11 फरवरी तक इन रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
जो कैंडिडेट दिसंबर 2025 में CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ICMAI CMA December 2025 की परीक्षाएं 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक हुई थीं। रिजल्ट देखने और CMA December 2025 Inter and Final स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा। अलग-अलग स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने आइडेंटिफिकेशन नंबर से लॉग इन करना होगा।
ICMAI CMA December 2025 Inter Final Result ऑफिशियल वेबसाइट - icmai.in पर मिलेगा।
एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट कैसे देख सकेंगे?
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स देखें
स्टेप 1: ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे
स्टेप 2: CMA Result पर क्लिक करेंगे
स्टेप 3: CMA Result Dec 2025 Inter and Final लिंक पर क्लिक करेंगे
स्टेप 4: आइडेंटिफिकेशन नंबर से लॉग इन करेंगे
स्टेप 5: आगे के रेफरेंस के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे
कैंडिडेट्स को इस पेज पर CMA Dec 2025 Result चेक करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।
ICMAI CMA Scorecard 2026 में क्या होगी जानकारी
एक बार पब्लिश होने के बाद, रिजल्ट स्कोरकार्ड में ये होगा:
- कैंडिडेट का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
फाउंडेशन लेवल का एग्जाम 13 दिसंबर 2025 को हुआ था। फाउंडेशन एग्जाम के रिजल्ट 8 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे। इंटरमीडिएट या फाइनल CMA एग्जाम पास करने के लिए, कैंडिडेट्स को हर सब्जेक्ट के पेपर में कम से कम 40 परसेंट मार्क्स और सभी नॉन-एग्जेम्प्टेड पेपर्स में कुल 50 परसेंट मार्क्स लाने होंगे।
