एजुकेशन

ICAI CA September 2025: हो जाएं तैयार, इस तारीख को जारी होगा सीए सितंबर परीक्षा का परिणाम

ICAI CA September 2025 Result Date OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नवंबर में इस तारीख को परिणाम जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार सितंबर 2025 में परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org से रिजल्ट देख सकेंगे।

Image

CA September 2025 Result kab jari hoga

ICAI CA September 2025 Result Date Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज (30 अक्टूबर) घोषणा की है कि सितंबर 2025 में हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के रिजल्ट 3 नवंबर 2025 को घोषित होने की संभावना है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद इन्हें icai.nic.in या icai.org पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। जानें ICAI CA September 2025 kab jari hoga

जो उम्मीदवार सितंबर 2025 में परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहें, और क्रेडिंशियल साथ रखें।

ICAI CA September 2025 Scorecard देखने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपना रोल नंबर डालना होगा।

ICAI CA September 2025 Results: Steps to check CA Foundation, Intermediate, Final scores

स्टेप 1: ICAI official website icai.org पर जाएं।

स्टेप 2: CA September 2025 Result Link पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

स्टेप 5: रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा, इसे देखें और डाउनलोड करें व प्रिंट ले लें।

इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो अलग-अलग ग्रुप में आयोजित की गईं थी, जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को हुई, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को हुई थी। इसके बाद, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को हुईं।

परीक्षा परिणाम का समय
फाइनल और इंटरमीडिएट 3 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:00 बजे
फाउंडेशन 3 नवंबर 2025 को शाम लगभग 5:00 बजे
लगभग 1.3 लाख उम्मीदवार फाउंडेशन पेपर में हुए शामिल

पिछले साल, ICAI ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट 30 अक्टूबर को घोषित किए थे। ये परीक्षाएं सितंबर में आयोजित की गई थीं, जिसमें भारत भर के कई परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ विदेशों में भी लगभग 1.3 लाख उम्मीदवार फाउंडेशन पेपर में शामिल हुए थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article