ICAI CA Foundation December Exam 2023 Date: सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Foundation December Exam Date) खबर है। हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने हाल ही में सीए फाउंडेशन परीक्षा का नया शेड्यूल जारी (CA Foundation December Exam Schedule) किया है।
बता दें पहले सीए फाउंडेशन की परीक्षा 24 दिसंबर, 26, 28 और 30 दिसंबर 2023 को निर्धारित थी, लेकिन अब परीक्षाएं 31 दिसंबर, 2 जनवरी, 4 जनवरी और 06 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। इस बात की जानकारी आईसीएआई ने ट्वीट कर दिया।
