एजुकेशन

ICAI CA Final Result 2026 Declared: जारी हुआ सीए फाइनल का रिजल्ट, हरियाणा की बेटी दीक्षा गोयल बनीं टॉपर

ICAI CA January Final Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

ICAI CA January Final Result 2026 Declared: यहां देखें सीए जनवरी फाइनल का रिजल्ट

ICAI CA January Final Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल 2026 का परिणाम घोषित कर (CA January Final Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पावर्ड दर्ज करना होगा। इस वर्ष 7,590 उम्मीदवारों ने चार्टर्ड अकाउंटेट के रूप में परीक्षा क्वालीफाई की है।

ICAI CA January Final Result 2026: कब हुई सीए फाइनल की परीक्षाएं

बता दें आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ICAI ने CA फाइनल जनवरी सेशन 2026 की परीक्षाएं 5 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। ग्रुप 1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 जनवरी 2026 को निर्धारित थीं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 16 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

ICAI CA January Top Rankers 2026: यहां देखें सीए जनवरी 2026 टॉपर्स की लिस्ट

  • एयर 1: दीक्षा गोयल (Diksha Goyal) – 486 marks (81%)
  • एयर 2: अनिरुद्ध (Anirudh Garg) – 452 marks (75.33%)
  • एयर 3: ऋषभ जैन (Rishab Jain) – 451 marks (75.17%)
  • एयर 3: ध्रुव (Dhruv Dembla) – 451 marks (75.17%)

ICAI CA January Final Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले icai.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA January Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Enrollment Number व Password दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने स्कोर कार्ड सेव कर लें।

CA Final Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate’s Name)
  2. रोल नंबर (Roll Number)
  3. विषयवार मार्क्स (Marks Obtained In Each Subject)
  4. कुल मार्क्स (Total Marks Obtained
  5. रिजल्ट का स्टेटस (Qualifying status)
  6. हस्ताक्षर (Signature)
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)

सीए जनवरी फाइनल रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article