एजुकेशन

IBPS SO Recruitment 2026: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी 80000 से ज्यादा सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

IBPS SO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती (IBPS SO Recruitment 2026) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन (IBPS SO Recruitment) कर सकेंगे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 है। यहां आप आईबीपीएस एसओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

IBPS SO Recruitment 2026: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 पदों पर निकली वैकेंसी

IBPS SO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS SO Recruitment 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती (IBPS SO Recruitment) निकाली है। इस भती प्रक्रिया के जरिए एसओ के कुल 745 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 1 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 है। यहां आप आईबीपीएस एसओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IBPS SO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • आईटी ऑफिसर (Scale 1) - 301 पद
  • एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर - 190 पद
  • राजभाषा अधिकारी - 89 पद
  • लॉ ऑफिसर - 105 पद

IBPS SO Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

IBPS SO Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS SO Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एच छायाप्रति निकाल लें।

IBPS SO Application Fees: आवेदन शुल्क

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

IBPS SO Selection Process: आईबीपीएस एसओ के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article