एजुकेशन

IBPS SO Admit Card 2026: आईबीपीएस एसओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS SO 16th Pre Exam Admit Card Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने Specialist Officer (SO) Prelims Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार ibps.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

आईबीपीएस एसओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी

IBPS SO 16th Pre Exam Admit Card Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने Specialist Officer (SO) Prelims Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IBPS SO CRP SPL-XVII भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आज 20 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है। IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।

IBPS SO Admit Card 2026 Step to Download

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • Recent updates के नीचे देखें
  • Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-SPL-XVI पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • यहां 20 Aug 2026
  • Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-SPL-XVI पर क्लिक करें।

डायरेक्ट लिंक - IBPS SO 16th Pre Exam Admit Card Download Direct Link

कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से देख लें। एडमिट कार्ड में नाम, फोटो और हस्ताक्षर के अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दिए होंगे। इसके अलावा परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता भी एडमिट कार्ड पर दर्ज रहेगा। परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी कॉल लेटर में दिए जाएंगे।

अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द IBPS से संपर्क करना चाहिए।

IBPS SO Prelims परीक्षा 29 अगस्त को

IBPS SO Prelims 2026 का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी को अच्छी तरह देख लें। परीक्षा वाले दिन समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article